June 23, 2026

अशोक कुमार सिंहरिपोर्ट

*खड़ी फसल जल कर राख*

संवादाता अशोक सिंह की रिपोर्ट
मेंहनगर आजमगढ़ स्थानिय थाना क्षेत्र के गौरा गांव में खड़ी धान की फसल में आग लगने से लगभग 4 बीघा फसल जल कर खाक होने का समाचार प्राप्त हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक गौरा गांव निवासी दुर्गा सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह के नाटी मंसूरी धान की फसल खड़ी थी, कि आग लग जाने के कारण संपूर्ण फसल जल कर राख हो गई बताते चले कि जहां एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा पराली जलने पर रोक लगाया जा रहा है वही ज्यादा से ज्यादा किसान पराली जलने में जुटे हुए हैं प्रशासन मूक दर्शक बन हुआ है उसी का परिणाम है कि दुर्गा सिंह के पटीदार अपने खेत की पराली जला रहे थे कि तेज हवा के चलते सटे हुए खेत की खड़ी फसल आग की आगोश में गया जब तक ग्रामीण इकठ्ठा होते तब तक लगभग 4 बीघा धान की फसल जल कर राख हो गई।इसके बाबत पीड़ित ने मेहनगर थाने प्रार्थना पत्र दिया है।समाचार लिखे जाने तक न ही FIR दर्ज हुआ है न ही पुलिसिया कार्रवाई हुई है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बाराबंकी: गन्ना दफ़्तर पर बहुजन संगठनों का जेल भरो आंदोलन*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *