*आजमगढ़ कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से 70 लाख की लूट की सूचना निकली झूठी*पुलिस ने जांच में किया खुलासा व्यापारी पर है करोड़ो का कर्ज*कर्ज से बचने के लिए फिल्मों की तरह बनाई कहानी पुलिस को किया गुमराह*
जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में स्थित रुद्रपुर चेवार के शिव शक्ति एंटरप्राइजेज का व्यापारी शिव कुमार से 70 लाख लुट की सूचना झूठी निकली है घंटों जांच के उपरान्त पुलिस ने किया खुलास आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर चेवार में शिव शक्ति एंटरप्राइजेज के नाम से व्यापारी शिवकुमार की पेप्सी की एजेंसी है। आज व्यापारी ने अपने यहां लूट की घटना के बारे में व्यापारी ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिससे लुट की घटना का कोई भी तथ्य सामने नहीं आया व्यापारी अपने यहां का सीसीटीवी कैमरा बंद कर रखा था जिससे जांच करने में पुलिस को समस्या आ रही थी कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि व्यापारी पर करोड़ो का कर्ज है जिससे बचने के लिए झूठी कहानी बनाई और पुलिस को गुमराह किया एसपी ने कहा झूठी सूचना देने वाले व्यापारी पर पर कार्यवाही की जाएगी
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
