April 17, 2026
IMG-20250930-WA0096

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*तेज स्पीड बाइक टकराने से चार व्यक्ति घायल*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा इमीलियाचट्टी के जंगल महाल खरिया के शम्भु कुमार के घर के पास जरगो बांध के तरफ से तेज गति से मनोज कुमार पुत्र जय राम उम्र 36 वर्ष निवासी अमदहा घाटमपुर जो मोटर साइकिल चालक धौंहा गांव के तरफ जा रहा था कि जंगल महाल खरिया गांव निवासी एक मोटर साइकिल से तीन लोग नितेश पाल पुत्र भाई लाल पाल उम्र 14 वर्ष ,शालू पाल पुत्री बहादुर पाल उम्र 20 वर्ष और सूरज पाल पुत्र बहादुर पाल उम्र 18 वर्ष जो इमिलिया चट्टी शालू को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे कि मोड़ पर आमने – सामने जा लड़े दोनों मोटर साइकिल पर सवार चारों लोग घायल हो गए वही परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए इमीलिया चट्टी निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक सभी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच चुके थे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ एक रात, चार दुकानें, लाखों की चोरी — और पुलिस... जांच में व्यस्त!,अंजान शहीद बाजार बना 'चोरों की पसंदीदा मंज़िल', मगरुगंज भी अछूता नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *