September 12, 2026
IMG-20250804-WA0003(1)

आजमगढ़ पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश घायल गिरफ्तार –बाकी चार के लिए बिछा जाल
पुलिस ने बरामद किया हथियार और मोटरसाइकिल, एक बाल अपचारी भी हिरासत में
अभियुक्त शिवम यादव का लंबा आपराधिक इतिहास, 10 मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

आजमगढ़। जनपद की रौनापार थाना पुलिस ने 02 अगस्त को एक मुठभेड़ के दौरान शराब की दुकान में चोरी के प्रयास के मुख्य अभियुक्त शिवम यादव को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया।
31 जुलाई को रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम महुला में राजकुमार गोंड़ की सरकारी शराब की दुकान पर छह अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज में असलहा लिए चोरों की गतिविधियां दर्ज हुईं, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाटघाट-महुला हाईवे पर पांडे का पुरा पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान अभियुक्त शिवम यादव ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की। इससे शिवम यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। चार अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने शिवम यादव के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की। शिवम यादव, महुला डाड़ी का निवासी, का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें हत्या का प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे 10 मामले दर्ज हैं। इस घटना के आधार पर रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी अजमतगढ़ भेजा गया है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मंतोष सिंह, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। *आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

See also  शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक कक्षा6,7,8 का

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *