अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट
एक ही जमीन की दर्जनों बार की गई पैमाइश
मेहनगर आजमगढ़ मेहनगर तहसील के खजुरा ग्राम सभा में अशोक सिंह के ऊपर इंद्र बहादुर सिंह द्वारा दिए गए दरखास्त के बाबत कई बार पैमाइश करने का मामला प्रकाश में आया है कल दिनांक 19.10.2024 को लगभग चार घंटे तक पैमाइश होती रही। जिसमें अशोक सिंह द्वारा ग्राम सभा संपत्ति पर कोई कब्जा नहीं पाया गया। लेकिन उसके बावजूद भी उक्त रिटायरमेंट लेखपाल इंद्र बहादुर सिंह द्वारा बार-बार प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है । इस प्रार्थना पत्र में आदेशित करने वाले भू राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता द्वारा बार-बार स्थलीय निरीक्षण और पैमाइश कराया जाता है। लेकिन उक्त रिपोर्ट को भू राजस्व विनय गुप्ता द्वारा अनदेखी कर दिया जाता है। इसमें भू राजस्व अधिकारी की मानसिकता दूषित नजर आ रही है। अगर इस तरह उनके बार-बार आदेश होते रहे तो एक दिन एक बड़ी समस्या बन सकती है। इसके बाबत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कल्पनात पासवान मेहनगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के बाबत अवगत कराया गया। बावजूद सियारो की भूमिका न्याय से परे है। जबकि प्रार्थना पत्र देने वाला खुद पोखरी व बंजर की जमीन में बायला ,बैठका, भूसौला,और ट्यूबवेल लगाकर खेती कर रहा है। आराजी नंबर 654 पोखर की जमीन पर कब्जा करके खेती कर रहा है। जो ऐसे काम अधिकारियों को नहीं दिख रहा। भीखमपुर में आरजी नंबर 18 खलिहान की भूमि पर कब्जा करके खेती कर रहा है। और आराजी नंबर 20 पर सरकारी घुर गड्ढे की जमीन है जिस पर फर्जी वाडा करके अपना नाम चढ़ावा लिया है। इसके बाबत दर्जनों बार प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसे लेकर ग्रामीण में आक्रोश व्याप्त है। पैमाइश के समय राजस्व टीम 6 लेखपाल 1 कानूनगो नायब दरोगा और 4 सिपाही मौके पर उपस्थित रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
