September 12, 2026
IMG-20250930-WA0080

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*12वीं की छात्रा कु0 अजरा परवीन को बनाया गया एक दिन का प्रधानाचार्य*

बाराबंकी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा, बाराबंकी में मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 12 की होनहार छात्रा कु0 अजरा परवीन को एक दिन का प्रधानचार्य बनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुविद्या वत्स ने बुके देकर अजरा परवीन का स्वागत किया। सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी एवं बच्चों ने भी स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुविद्या वत्स ने कहा कि इससे बालिकाओं के अंदर अपने सपनों को साकार करने एवं पठन पाठन के प्रति लगन बढ़ेगी, बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिये यह एक सराहनीय पहल है। इससे उन्हें अपने कर्तव्यों के पालन करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर अनामिका वर्मा, सुनीला कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ व छात्राएं मौजूद रही।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत अहरौरा पुलिस ने महिलाओं को किया गया जागरूक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *