June 9, 2026
IMG-20250203-WA0003

अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

अयोध्या में शर्मनाक;* दलित युवती की हुई हत्या, फूटी आंखे ,पैर टूटा मिला शव, परिजनों ने लगाया गैंगरेप का आरोप
UP के अयोध्या जिले में एक 22 वर्षीय दलित युवती की हत्या का मामला सामने आया है।
*सूत्रों के अनुसार* , गुरुवार रात से लापता युवती की लाश नग्न अवस्था में मिली है। खोजबीन के दौरान शनिवार की सुबह लड़की के जीजा ने गांव की सूखी नहर में उसकी लाश देखी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। परिजनों के अनुसार युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे, उसकी दोनों आंखें फूटी हुई थीं। चेहरे और सिर में घाव थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे व हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे।अनुसूचित जाति की युवती की हत्या के मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए मृतका के घर भेजा और हर संभव मदद करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से फोन पर भी बात की है।
श्रम व सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी मन्नू रविवार को अयोध्या पहुंचे। जहांउन्होंने मृतका के परिवार से मुलाकात की। कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक है। व जघन्य अपराध हुआ है। दुर्दांत तरीके से बिटिया की हत्या हुई है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और उन्होंने मुझे भेजा है। दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती की होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से सम्बन्धित तैयारियों का किया निरीक्षण ।*
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *