अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट
एसपी मऊ की तत्परता से 48 घंटे के भीतर धराएं चोर ।
शीतला मंदिर में चोरी करने वाला चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार – निकला राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी!
मऊ। बीते दिनों शीतला मंदिर के गर्भगृह में चोरी करने वाले चोर दीपक राय को कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहल्ला कासिमपुर पोखरी के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे चोरी गई 97% जेवरात (पीली धातु के सामानों) को रिकवरी कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी कोई आम चोर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी निकला।
गाजीपुर का रहने वाला है आरोपी
जानकारी के अनुसार, दीपक राय गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र का निवासी है। उसने शीतला मंदिर के गर्भगृह में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस को इसकी तलाश थी और आखिरकार मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया।
खेल के मैदान से अपराध की दुनिया तक!
राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेल चुका दीपक राय आखिर क्यों चोरी करने लगा, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने मंदिर में चोरी क्यों की और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है?
इस सनसनीखेज मामले ने खेल जगत से लेकर अपराध की दुनिया तक हलचल मचा दी है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
