September 12, 2026
IMG-20250414-WA0033

शिव कुमार की रिपोर्ट

स्कूल चलो अभियान’ के तहत बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए जागरूकता रैली निकाली। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा गांव में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए सभी जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाध्यापक जयप्रकाश गुप्ता ने किया। रैली में विद्यालय के बच्चे अपने हाथों में स्कूल चलो अभियान से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में रंग बिरंगी झंडियां व शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया आदि नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील की। विद्यालय प्रधानाध्यापक जयप्रकाश गुप्ता ने अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने पाल्यों का प्रवेश विद्यालय में कराएं। विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे व स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ने सभी से सरकारी स्कूल में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने व शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। विद्यालय की बच्चों ने अंग्रेजी एवं हिंदी में स्लोगन के के माध्यम से शिक्षा का महत्व समझाया। इस दौरान रामगणेश सिंह,रामचंद्र ,रीना देवी अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

See also  बलिया!श्री अन्नू राय इ ०का० चौरा, बलिया प्रबन्ध समिति के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य, श्री सिद्धेश्वर नाथ इ ० का ० कोटवा नरायनपुर , बलिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जूनियर हाई स्कूल नवरतनपुर सहित

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *