September 12, 2026
IMG-20250612-WA0000

रूद्रेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

श्री पहलवान बाबा एवं काशी दास बाबा का पूजा हुआ संपन्न।

सिकंदरपुर,बलिया।
क्षेत्र के खेजुरी थाना अंतर्गत रुपवार (जिगीरिसंद) पहलवान बाबा के स्थान पर हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी
श्री काशी दास बाबा का वार्षिक पूजन समारोह संपन्न हुआ। जिसमे काफ़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ के बीच आस्था और भक्ति का माहौल दिखा।पंथी सुरेश दास जी ने अग्नि प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।परंपरा के अनुसार पंथी सुरेश जी ने खौलते दूध से स्नान कर भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भर दिया। उन्होंने बताया कि बाबा काशी दास जैसे संतों की पूजा समाज में एकता और शांति का संदेश देती है।दूसरी तरफ कहे कि इस युग में अगर कोई बीमार होता है दवा के साथ -साथ दुवा भी अवश्य कराये पूजा के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में परिक्रमा के साथ-साथ मत्था भी टेका। इस मोके पर अखिलेश यादव,अजित यादव,अजय यादव, दीपक यादव, छट्टू यादव,धीरेन्द्र,भोला, विवेक आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र में मनकाडीह हरैया बाजार 26 तारीख बुधवार देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *