April 20, 2026
IMG-20250612-WA0020

विजय शंकर तिवारी की रिपोर्ट

रायबरेली : बेटे के जेल जाने से सदमे में आए पिता की मौत, सलोन पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप

रायबरेली : जिले की सलोन पुलिस पर संगीन आरोप लगे है। बेटे के जेल जाने से आहत पिता की मौत हो गई। चोरी के मामले में जेल गए आरोपी पर पुलिस कस्टडी में थाने के अंदर थर्ड डिग्री के साथ उसे अमानवीय यातनाएं देने का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों का आरोप है कोतवाली में मारपीट करने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। जेल के अंदर हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर होने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। इन्हीं सब बातों को चोरी के आरोप में जेल गए आरोपी के पिता सदमें में आ गए और मंगलवार की रात उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। परिजनों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक 26 मई को कस्बा चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंज और बीट सिपाहियों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और गैर थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों के प्रकरण में सलोन कस्बे के पैगम्बरपुर पश्चिमी निवासी युवक अनिकेत उर्फ अंकित,मन्तोष, शिवम उर्फ देवा, आनंद शर्मा को हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि चोरी की वारदात कबूलने को लेकर चारों को बेहरमी से पीटा गया था। इसके बाद अनिकेत नामक युवक के ऊपर थाने के अंदर ही थर्ड डिग्री टॉर्चर कर प्रयोग कर अमानवीय तरीके से जमकर मारपीट की गई थी।

पुलिस के दावे के अनुसार चारो अभियुक्तो के पास से 45 हजार रुपये और चोरी के औजारों की बरामदगी दिखाते हुए बीती 28 मई को जेल भेज दिया था। लेकिन इधर जेल के अंदर धीरे धीरे अनिकेत की हालत बिगड़ती चली गई। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित युवक को पुलिस पहले जिला अस्पताल लेकर गई। लेकिन स्थित नाजुक होने पर एम्स में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की आंत फट गई है। वही बेटे को देखने उसके पिता रामेश्वर एम्स गए तो अंदर ही अंदर टूट गए थे। परिजनों का कहना है कि पुलिस के कृत्यों से बेटे को ऐसी स्थिति में देख उसके पिता सदमे में चले गए। जिसके चलते मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। बेटे की हालत और पति की मृत्यु से घर का पूरा बोझ पत्नी पर आ गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।रायबरेली : जिले की सलोन पुलिस पर संगीन आरोप लगे है। बेटे के जेल जाने से आहत पिता की मौत हो गई। चोरी के मामले में जेल गए आरोपी पर पुलिस कस्टडी में थाने के अंदर थर्ड डिग्री के साथ उसे अमानवीय यातनाएं देने का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों का आरोप है कोतवाली में मारपीट करने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। जेल के अंदर हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर होने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। इन्हीं सब बातों को चोरी के आरोप में जेल गए आरोपी के पिता सदमें में आ गए और मंगलवार की रात उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। परिजनों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है।

See also  आजमगढ़ लोको पायलट की मौत के मामले में नया मोड़, पीड़िता पहुंची SP ऑफिस, दोषी बनाए गए परिजनों को बताया निर्दोष, कहा आत्महत्या की थी लोको पायलट ने, प्रभावशाली है उसका परिवार

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *