June 8, 2026
IMG-20250918-WA0055

शिव कुमार की रिपोर्ट

अमर बहादुर सिंह बलिया शहर नगरा (बलिया)। आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को विकास खण्ड नगरा स्थित प्रा० स्वास्थ्य केन्द्र पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर एक अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राहुल सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी ने की। इसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी, सी०डी०पी०ओ०, कृषि अधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि, पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक तथा दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। इन अभियानों को सफल बनाने के लिए यूनिसेफ (UNICEF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  सलोन: बरवलिया में बजरंगबली के मंदिर का हुआ शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *