दबंग काट रहे थे आम के पेड़ कवरेज करने गए पत्रकार को धमकाया
आम के पेड़ काटने की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पंचायत मित्र ने धमकाया
विशाल गुप्ता की रिपोर्ट
बाराबंकी जनपद के ब्लाक मसौली अन्तर्गत ग्राम मुबारकपुर से जहाँ ग्राम प्रधान व पंचायत मित्र की मिली भगत से मानसरोवर तालाब पर लगे आम के पेड़ को बिना किसी की अनुमति के काट डाला जब इसकी सूचना गांव के लोगों से पत्रकार रहमान अली खान को हुई तो उन्होंने जा कर देखा और खबर कवरेज करने लगे तो पंचायत मित्र हेमंत वर्मा अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए पत्रकार का फोन छीनने लगे और पत्रकार से अभद्रता भी की l सबसे बड़ी बात तो यह है की बिना परमिट के आम के पेड़ को कटवा रहे थे सूचना पर मौके पर पहुंचे रेंजर ने लकड़ी और लकड़ी काटने वाले औजार को कब्जे में लिया l जब इस संबंध में रेंजर से बात की गयी तो उन्होंने कहा है कि लकड़ी और लकड़ी काटने के औजार को कब्जे में ले लिया है l आगे की कार्यवाही की जा रही है l
लेकिन पेड़ों के काटने का सिलसिला नही थम रहा है और दूसरी ओर दबंग कवरेज करने गए पत्रकार को ही धमकाने में अपनी शाबासी समझते हैं जहा एक ओर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पत्रकारों की हिफाजत की बात करते हैं वही दूसरी ओर पत्रकारों को खबर करने से रोका जा रहा है
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
