September 12, 2026
IMG-20250505-WA0013

बाराबंकी में खराब मिठाई का मामला
बाबा साहेब मंदिर में प्रसाद के रूप में बंटी काई लगी मिठाई, पत्रकार ने की शिकायत

संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में स्थित बाबा साहेब चौराहे पर एक गंभीर मामला सामने आया है। जय मां दुर्गा मिष्ठान भंडार और चाट कार्नर से खरीदी गई मिठाई में काई पाई गई।

घटना की जानकारी के अनुसार, फतेहपुर निवासी विरेंद्र गुप्ता ने दुकान से मिठाई खरीदी। उन्होंने इसे बाबा साहेब मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाया और बाद में लोगों में वितरित किया। पत्रकार विशाल गुप्ता ने जब इस मिठाई की जांच की तो उसमें हरे रंग की काई लगी हुई थी।

पत्रकार ने तत्काल इस बारे में दुकानदार को सूचित किया। साथ ही उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इसकी जानकारी दी। अब सवाल यह है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा और बाबा साहेब चौराहे पर खराब मिठाई की बिक्री पर रोक लगेगी।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  ग्रामीणों ने गौ तस्कर को धर दबोचा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *