September 12, 2026
IMG-20250519-WA0034

28 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट से मौत

संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी मसौली गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सहाबपुर टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार 28 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी मृतक जनपद सीतापुर का रहने वाला है।
लखनऊ स्थित पीजीआई हॉस्पिटल मे भर्ती अपनी भांजी को देखकर अपनी बाईक नम्बर यूपी 34 बीएम 4532 से घर वापस लौट रहे थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम कंजिया निवासी 28 वर्षीय रितेश पुत्र हंसराज को एक अज्ञात वाहन ने शहाबपुर टोल प्लाजा के निकट स्थित मुर्गी फार्म के सामने जोरदार टककर मार दी जिसस रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैंस से घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचती इससे पूर्व घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के दृष्टिगतः-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *