*ब्यूरो चीफ*
*शुभम् कुमार बाराबंकी*
*बाराबंकी जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़, बुखार व त्वचा रोगों से लोग परेशान*
बाराबंकी। बदलते मौसम के चलते जिला सरकारी अस्पताल बाराबंकी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग बुखार, खांसी, बलगम, बदन दर्द सहित विभिन्न बीमारियों से परेशान होकर अस्पताल का रुख कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के कारण मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि रोजाना अस्पताल की ओपीडी में लगभग 200 से 250 मरीज देखे जा रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बुखार, खांसी और हाथ-पैरों में दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं।
वहीं, वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.पी. यादव ने बताया कि मौसम बदलने के साथ-साथ खाज, खुजली, दाद और अन्य चर्म रोग भी तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, बच्चों को धूप में रखें, गीले कपड़े न पहनें और हमेशा साफ-सुथरे वस्त्रों का उपयोग करें।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वी.पी. सिंह ने कहा कि बढ़ती मरीजों की भीड़ के कारण अस्पताल में अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे विभाग में जाम की स्थिति रहती है, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि प्रत्येक मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज और समय पर दवाइयां मिल सकें। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा ही हमारा कर्तव्य है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
