शिव कुमार की रिपोर्ट
बलिया।आज दिनांक 13/12/2024 को बीआरसी हनुमानगंज के प्रांगण
में शुक्रवार को सहायक उपकरण का वितरण हुआ। चिह्नित दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपकरण दिए गए। परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत 6 से 14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं उनके शिक्षा दीक्षा में उपयोगी सहायक उपकरण उपस्कर का वितरण एलिम्को कानपुर एवं समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से किया गया । आज कुल 94 बच्चो को उपकरण उपस्कर
जनपद के जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ओपी सिंह द्वारा वितरीत किया गया।
DC ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की उचित देखरेख और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों को पढ़ने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। आज बच्चो को 10 ट्राइसाइकिल,13 व्हीलचेयर, 05 सी पी चेयर,11 रोलेटर,6 ब्रेल उपकरण,28 टी एल एम कीट, 36 कान की मशीन इत्यादि का वितरण एलिम्को के प्रतिनिधियों की देख रेख में किया गया। वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र सिंह, कंचन सिंह, बबीता सिंह, सुनीता पटेल, मंजुलता, संजय मिश्रा इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक ओमप्रकाश सिंह द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया ।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
