June 23, 2026
IMG-20250113-WA0074

विशाल गुप्ता की रिपोर्ट

बाराबंकी। गवाही देने से इंकार करने पर दबँग पूर्व प्रधान एव उनके पुत्रो ने जेसीबी से कोटेदार की मार्केट के दो खम्भो सहित टुयबेल का छज्जा तोड दिया है पीड़ित कोटेदार ने स्थानीय थाना सहित जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकानी का है तुरकानी निवासी पूर्व प्रधान सुरजलाल यादव व गांव के ही अनीस पुत्र इदरीश व अरुण पुत्र छेदी लाल के बींच जमीन के कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है जानकारी के अनुसार मुस्काबाद चौराहे के निकट एक व्यवसायिक भूखंड को अनीस पुत्र इदरीश व अरुण पुत्र छेदी लाल ने जरिये बैनामा खरीदा है वही पूर्व प्रधान सुरजलाल ने उसी गाटे को अपनी संक्रमणीय भूमि के बदले परिवर्तन कराया है कब्जेदारी को लेकर चल रहा विवाद न्यायालय मे विचाराधीन है पूर्व प्रधान सुरजलाल कोटेदार राजीव निगम से अपनी ओर से गवाही का दबाव बना रहे है गवाही न देने पर बीती रात्रि पूर्व प्रधान सुरजलाल यादव एव उनके पुत्र रंजीत कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार ने कोटेदार की निजी मार्केट जिसमे सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान का संचालन होता हैं जेसीबी मशीन से मार्केट के दो खम्भे तोड़ दिये तथा टुयबेल का छज्जा तोड़कर टुयबेल मे रखे 10 बोरी धान, 2 बोरी सरसो व 1 हजार फिट जिन पाईप उठा ले गये । पीड़ित कोटेदार ने प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वही जिलाधिकारी को भी तहरीर दी है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया)। थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर राजस्व
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *