यासीर शम्सी की रिपोर्ट
लाखों की चोरी से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप इलाके में फैली सनसनी
खबर आ रही है
नगीना से जहां थाना क्षेत्र के ग्राम कलाखेड़ी में अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया,जबकि ग्राम के दो अन्य स्थानों पर भी चोरी का असफल प्रयास किया गया। बताते चले कि जिस घर में चोरी हुई उस समय परिजन घर में अपने अपने कमरों में सो रहे थे,उनकी बहू अपने मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि मोना चौहान पत्नी नितिन अपने मायके ग्राम सेड़ा गई हुई थी,ओर उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगी थी।इसी दौरान उसके कमरे में रखी सैफ के ताले तोड़कर अज्ञात चोर ने दस हजार रुपए की नकदी,तीन गले के मंगलसूत्र,कंठी,तीन अंगूठी,ओम चार जोड़ी,झुमकी,कुंडल,चांदी के सिक्के,7 जोड़ी पायल,चांदी व चांदी की कटोरी, चम्मच, कपड़े आदि आदि को चोरी कर लिया।चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।घटना के समय उसके ससुर जयप्रकाश व ससुराल की अन्य लोग घर पर अपने अपने कमरों में सो रहे थे।सूचना पर सीओ भरत कुमार सोनकर,थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की,साथ ही फॉरेंसिक टीम बुलाकर फिंगरप्रिंट आदि इकठ्ठा कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
संवाददाता यासिर शम्सी।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
