June 9, 2026
IMG-20241023-WA0005

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के प्रभारी प्रधानाध्यापकों द्वारा बीएसए को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक के सामान वेतन देने के संदर्भ में पत्रक दिया । जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि वो शासन से इसके लिए मार्गदर्शन मांगेंगे । शासन द्वारा जैसा दिशा-निर्देश होगा वैसा करेंगे। उन्होंने ने कहा कि किसी भी प्रभारी प्रधानाध्यापक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। जिसका जो हक है वो उसे मिलना चाहिए। कुलभूषण त्रिपाठी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया कि इसकी शुरुआत बलिया से हों। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के गड़वार ब्लॉक संयोजक कुलभूषण त्रिपाठी , बांसडीह ब्लॉक संयोजक राजेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता हनुमानगंज ब्लॉक संयोजक अंकुर द्विवेदी, बैरिया ब्लॉक संयोजक अजीत सिंह, रेवती ब्लॉक संयोजक नीरज उपाध्याय, लीगल टीम सदस्य अश्विनी पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, कृष्णानंद, अग्निवेश सिंह, अमरेश यादव ,शशिभान सिंह सहित 158 प्रभारी गण मौजूद रहे ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बैरिया बीआरसी से जागरूकता रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *