September 12, 2026

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा:नगर पंचायत नगरा के सिकन्दरपुर मार्ग पर लगभग एक दशक पूर्व बने डिवाइडर की स्थिति जर्जर हो चुकी है। करीब 500 मीटर लंबे इस डिवाइडर का न तो अब तक मरम्मत हुआ है और न ही पेंटिंग की गई है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों की लगातार मांग के बाद भाजपा जिला संयोजक (आई.टी. विभाग) जय प्रकाश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग, बलिया को पत्र भेजकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि नगरा को सुंदर व सुव्यवस्थित रूप दिया जाए, लेकिन अधूरे कार्यों के कारण बाजार की सूरत बिगड़ी हुई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इस मुद्दे को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया है। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यदि मरम्मत और पेंटिंग का कार्य समय से पूरा नहीं हुआ तो यातायात और बाजार की सुंदरता पर नकारात्मक असर पड़ेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डिवाइडर की स्थिति सुधरने से न केवल बाजार का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। लोगों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से इस कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक कक्षा6,7,8 का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *