*उत्तर प्रदेश जनपद प्रतापगढ़ में युवा पत्रकार की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत*
जनपद प्रतापगढ़ में सड़क पर बेतहाशा दौड़ते वाहन कब किस पर मौत का कहर बन कर टूट पड़ेगें ये बात कोई नही जानता…
अनिश्चिताओं और आपाधापी के इस जिंदगी में व्यक्ति ईश्वर से उपहार में मिले अनमोल जीवन का मोल समझने में शायद नाकाम साबित हो रहा है…
रानीगंज अजगरा क्षेत्र के निवासी युवा पत्रकार सचिन मिश्रा जो कि शहर से शाम को अपने घर लौट रहे थे।
बढ़नी मोड के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई..
सूत्रों की मानें तो बाईक चलाते समय सचिन की आंख में कीड़ा जाने से वह सामने खड़े ट्रैक्टर को नहीं देख सके।
जिससे उनकी बाइक हादसे का शिकार हुई, बाईक सवार एक की मौत जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया…
इसे नियति का खेल भी कह सकते हैं कि मौत अपना रास्ता नहीं बदलती, उसके रास्ते में जो आता है वह जाता है।
लेकिन साथ ही साथ रोड पर निकलते समय किसी भी चूक पर जरा भी गुंजाइश नहीं होती है…
यह बात रोड पर चलने वाले हर व्यक्ति को दिल में बैठाकर ही घर से वाहन पर सवार होकर निकलना चाहिए।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
